सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से होमगार्ड जवान पर ड्यूटी के दौरान हमले की खबर सामने आई है। मामला पांवटा साहिब के अंतर्गत मैहरुवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सिर में आई गंभीर चोट:
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे मैहरुवाला क्षेत्र में यातायात चैकिंग कर रहे होमगार्ड जवान ने एक बाइक को रोकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार 40 वर्षीय होमगार्ड जवान को टक्कर मार कर फरार हो गया।
टक्कर की वजह से होमगार्ड जवान को गंभीर चोटें आई हैं। सहकर्मी उसे तुरंत ही निजी वाहन से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हाइयर सैंटर रैफर कर दिया गया।
वहीं, पुलिस उस टक्कर मारने वाले दोपहिया वाहन चालक की तलाश कर रही है। सिविल अस्पताल में आपातकालीन सेवा में तैनात डॉक्टर एवी राघव ने बताया कि घायल होमगार्ड जवान के सिर में चोट लगी है। घटना को लेकर पुलिस के तरफ से अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks