ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से धोखे से शादी के बाद मानसिक प्रताड़ना की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना उपमंडल अंब की एक महिला ने रोहडू के एक व्यक्ति पर संगीन आरोप लगाए हैं।
शादी के बाद नहीं ले गया घर:
पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि जिला शिमला के रोहडू का पुष्पिंद्र काफी समय से अंब में किराए के मकान में रहता था। इसी दौरान दोनों को एकदूसरे से प्यार हुआ। दिसंबर 2020 को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर शादी कर ली।
महिला ने आरोप लगाया कि पुष्पिंद्र ने शादी की बात अपने परिजनों को नहीं बताया। साथ ही बताता था कि इस शादी से उसके परिजन खुश नहीं हैं। घर ले चलने की दवाब बनाने पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल आए थे नए साल की खुशियां मनाने, ओवरटेक ने मातम में बदल दी जिंदगी
एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाइ जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks