शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। फरवरी आपके लिए शुभकारी माह होगा और दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा। सीने में विकार सम्भव है, लेकिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम एवं व्यापार मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे।स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम एवं व्यापार उत्तम है। क्या न करें- आज आर्थिक निवेश ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने के संकेत हैं। कुटुम्बों में कलह सम्भव है। मुख रोग का शिकार हो सकते हैं। प्रेम एवं संतान ठीक रहेगा। क्या न करें- आज खर्च की अधिकता ना करें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपके ऊर्जा का स्तर ऊपर नीचे होता रहेगा। असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। क्या न करें- आज अगर अति आवश्यक ना हो तो यात्रा ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपका प्रेम एवं व्यापार प्रभावित रहेगा। नेत्र पीड़ा या सिर दर्द से परेशान होंगे। खर्च की अधिकता होगी। क्या न करें- आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ना उलझें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपकी आय के नवीन श्रोत बनेंगे। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपका स्वास्थ्य एवं प्रेम मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज मान-सम्मान से समझौता ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks