शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं। आप, लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं। आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं। आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। सीने में विकार हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। आपका प्रेम मध्यम रहेगा। क्या न करें-आज कुटुम्बों के स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन मान सम्मान से समझौता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन शुभता में कमी रहेगी। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन घरेलू कलह को बढ़ावा ना दें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन किसी चीज की अति ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपनी जुबान अनियंत्रित ना होने दें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks