शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं। आप, लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं। आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं। आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। आपका व्यापार काफी अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज घरेलू कलह करने से बचें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन धनागमन होगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन किसी प्रकार का भी कोई निवेश ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन धन की आवक बनी रहेगी। आप मुख रोग एवं नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे। प्रेम एवं संतान का साथ रहेगा। क्या न करें- आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आप ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति में सुधार हो गया है। क्या न करें- आज संतान से दूरी को नजरअंदाज ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपका प्रेम एवं व्यापार मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज के दिन व्यापारिक साझेदार से ना उलझें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आय में आशातीत सफलता मिलेगी, लेकिन मन परेशान रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज मानसिक स्थिति को नजरअंदाज ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks