शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। वह हर काम सोच समझकर करते हैं, उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम एवं व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। क्या न करें- आज मान सम्मान से समझौता ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपके व्यापार में चार चांद लगा रहेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है। प्रेम एवं संतान मध्यम रहेंगे। क्या न करें-आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार एवं प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज जीवन साथी से कलह ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आपका व्यापार ठीक चल रहा है। क्या न करें- आज के दिन व्यापार में कोई नई शुरुआत ना करें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपके जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेम का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्या न करें- आज भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks