शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। वह हर काम सोच समझकर करते हैं, उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपको संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नव प्रेम का आगमन हो सकता है। व्यापार भी रुक-रुककर चलता रहेगा। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज जुबान अनियंत्रित ना होने दें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा, जो कार्य सोच रखे हैं उसे पूरा करें।शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज प्रेम में कलह ना करें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन धनागमन होता रहेगा। आपके कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम एवं व्यापार टीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपका समाजिक व आर्थिक कद बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम एवं संतान मध्यम रहेगा। क्या न करें-आज शासन सत्ता पक्ष से ना उलझें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चककर में ना उलझें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks