शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष जल्द ही बेहतर परिणाम दिखाई देंगे। कारोबार में नजर बनाए रखें और लापरवाही से बचें। कल्पनाओं में न खोएं सच के धरातल पर रहें। भूमि से जुड़े मसलों में संभलकर काम करना चाहिए। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको तारीफ भी मिल सकती है।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : खर्च की अधिकता रहेगी, सिर दर्द व नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे, प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी तरह का जोखिम ना लें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : व्यवसायिक लाभ बना रहेगा , स्वास्थ ठीक रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी। आज के दिन नये व्यापार की शुरूआत ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे , व्यापार अच्छा रहेगा, स्वास्थ में सुधार है , संतान का साथ है। आज जीवन साथी के स्वास्थ में लापरवाही ना बरतें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : मधुमेह के रोगी अपने स्वास्थ पर विशेष ध्यान दें, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही ना करें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : स्वास्थ नरम गरम बना रहेगा , प्रेम एवं संतान का साथ होगा, जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी , रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, संतान का साथ होगा। आज अपने स्वास्थ में लापरवाही ना बरतें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks