शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत होती है। अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है। नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपकी आय के नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। क्या न करें- आज नए व्यापार की शुरुआत ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रहेगा। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार अच्छा रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज मान-सम्मान से समझौता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपको अपनी आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज प्रेम में कलह की शुरुआत ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपकी व्यवसायिक स्थिति में सुधार हो रहा है। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है। क्या न करें- आज मानसिक चंचलता ना करें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम एवं व्यापार काफी अच्छा चल रहा है, जिससे धनागमन होता रहेगा। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज आपके लिए जोखिम भरा दिन है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निणर्य ना लें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks