शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत होती है। अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है। नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपको अपने जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज कोई आर्थिक जोखिम ना लें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन प्रेम में कलह हो सकता है। आपके संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका व्यापारिक दृष्टीकोण से सही समय चल रहा है। क्या न करें-आज आप क्रोध में कोई निर्णय ना लें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम एवं व्यापार काफी अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। आपके प्रेम की स्थिति में सुधार है। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज अत्यधिक सोच का शिकार ना बनें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। धनागमन होगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम एवं व्यापार काफी अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज खर्च की अधिकता ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks