सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां स्थित परवाणु क्षेत्र में जाबली के नजदीक हाईवे के नीचे दो गठरियां बरामद की गई हैं। इन दोनों गठरियों में महिलाओं के शव मिले हैं।
30 से 32 के बीच बताई जा रही महिलाओं की उम्र
प्रारंभिक तौर पर ये भी माना जा रहा है कि मरने वाली महिलाएं स्थानीय नहीं हैं, जिन्हें बाहरी राज्य से लाकर जाबली के नजदीक हाईवे से खाई की तरफ फैंक दिया गया। प्रारंभिक तौर पर मरने वाली महिलाओं की उम्र 30 से 32 साल के बीच समझी जा रही है। फिलहाल, ये जानकारी सामने नहीं आई है कि महिलाओं को किस तरीके से मौत के घाट उतारा गया है।
IGMC में पोस्टमोर्टम के लिए भेजे जा रहे शव
एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परवाणु में दो महिलाओं के शव गठरी में बांधकर मिले है। एसएफएसएल टीम मौके पर मौजूद है। वहीं, डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजी जा रही हैं। पुलिस ने परवाणु थाना में धारा 302 के तहत मामला दर्ज दर्ज किया है।
सबसे पहले कबाड़ियों ने देखा
बतौर रिपोर्ट्स, सबसे पहले मंगलवार शाम कबाड़ियों ने इन गठरियों को देखा। छूकर देखने पर इसमें शव होने का अंदेशा हुआ, तो इसकी सूचना रेहड़ी वालों के माध्यम से पंचायत प्रधान तक पहुंची। करीब डेढ़ घंटा पहले पुलिस को जानकारी मिली। तुरंत ही डीएसपी घटनास्थल पर रवाना हो गए। हालांकि, विस्तृत जानकारी आने में वक्त लगेगा। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks