शिमला। हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधान प्रबंधन समिति (एचपीएनआरएमएस) में कार्यरत 500 से अधिक कर्मचारियों को दो साल अतिरिक्त सेवाकाल का मौका मिला है। प्रदेश भर के इन कर्मचारियों की रिटायरमेंट की ऐज दो साल बढ़ा दी है। ऐसे में अब 58 साल की आयु में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी 60 साल तक सेवाएं दे पाएंगे।
बता दें कि ये सभी कर्मी विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संचालित प्रोजेक्टों में काम करते हैं। जारी हुए इस आदेश का सीधा लाभ चपरासी, चौकीदार समेत अन्य कर्मचारियों को हो रहा है। या फैसला लिए जाने से पहले 22 जुलाई 2021 को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में आयु को बढ़ाने पर मंथन किया गया।
एक जनवरी 2022 से प्रभावी होंगे आदेश
इसके बाद फाइल को अंतिम मंजूरी के लिए सचिवालय भेजा गया। सचिवालय में इस संबंध में 22 नवंबर को वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंथन किया गया। इसके बाद इस निर्णय पर स्वीकृति दी गई और अब एचपीएनआरएमएस के कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी हो गए हैं।
यह आदेश एक जनवरी 2022 से प्रभावी माने जाएंगे। इस बारे में कर्मचारियों को अधिसूचना के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks