शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। बतौर रिपोर्ट्स, सूबे में एक बार फिर से बारिश और बर्फ़बारी अपना कहर बरपाएगी। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर अंधड़ का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
10 से लेकर 12 तक पूरे सूबे में साफ़ रहेगा मौसम
शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में नौ फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभवना जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ भागों में भी बारिश हो सकती है।
वहीं, आज के लिए भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसी तरफ प्रदेश के सभी भागों में 10 से 12 फरवरी तक मौसम साफ रहने के पूर्वानुमान हैं। वहीं, राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से लोगों को ठंड से भी कुछ राहत मिली है।
किन्नौर में भारी हिमपात के साथ ग्लेशियर गिरने की चेतावनी
जिला किन्नौर मे 9 फरवरी को भारी हिमपात के साथ-साथ ग्लेशियर के गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला में 9 फरवरी को भारी हिमपात के साथ-साथ ग्लेशियर गिरने का अनुमान मौसम विभाग केंद्र शिमला द्वारा लगाया गया है।
कुछ जगहों पर अभी भी हैं दुश्वारियां
उधर, बर्फबारी के तीन दिन बाद भी दुर्गम व जनजातीय भागों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे तक प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे व एक स्टेट हाईवे समेत 247 सड़कें ठप थीं।
हालांकि बिजली व पेयजल आपूर्ति अधिकतर प्रभावित भागों में बहाल कर दी गई है। सबसे ज्यादा सड़कें लाहौल-स्पीति व शिमला जिले में प्रभावित हैं। आज शाम तक काफी संख्या में बंद सड़कें बहाल होने की उम्मीद है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks