शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। वह हर काम सोच समझकर करते हैं, उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपका व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च की अधिकता व अज्ञात भय के कारण मन परेशान रहेगा। क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़ें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपके लिए व्यवसायिक सफलता का संयोग बन रहा है। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। क्या न करें- आज मान-सम्मान से समझौता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको संतान का साथ मिलेगा। आपका व्यापार ठीक रहेगा। जीवन में नव प्रेम का आगमन हो सकता है। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। यात्रा से लाभ हो सकता है। आप धार्मिक बने रहेंगे। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज क्रोध को अनियंत्रित ना होने दें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। क्या न करें- आज के दिन नसों की समस्या को हल्के में ना लें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपको जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम में सुधार होगा। क्या न करें- आज मानसिक परेशानी को नजरअंदाज ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks