शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष जल्द ही बेहतर परिणाम दिखाई देंगे। कारोबार में नजर बनाए रखें और लापरवाही से बचें। कल्पनाओं में न खोएं सच के धरातल पर रहें। भूमि से जुड़े मसलों में संभलकर काम करना चाहिए। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको तारीफ भी मिल सकती है।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके भौतिक सुख-सम्पदा में परेशानी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन मां के स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना करें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आप घोर पराक्रमी बनें रहेंगे। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार ठीक रहेगा। आपके प्रेम की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने क्रोध को बेकाबू ना होने दें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। आप मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का कोई आर्थिक जोखिम ना लें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आप खुद में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। क्या न करें-आज के दिन प्रेम सम्बन्धों में कठोरता ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। किसी तरह का अज्ञात भय सताएगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज मानसिक परेशानी को अनदेखा ना करें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपकी आय के नवीन श्रोत बनेंगे। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें-आज के दिन अपने स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks