शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे।
वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
मिथुन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। धन में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होने प्रारम्भ हो जाएंगे। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में स्थिति अभी यथावत रहेगी।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में आपसी सदभाव रहेगा। धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। यात्रा के योग हैं।
सिंह राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
कन्या राशि- मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकता है। माता का सहयोग मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks