शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल : आज के दिन जन्मे लोग बुद्धिमान व्यक्तित्व के धनी होते हैं। उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आपकी आय में आशातीत वृद्घि होगी। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। संतान से दूरी रहेगी। क्या न करें- आज गृह कलह की शुरुआत ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपको सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। आप पहले की तरह पराक्रमी बने रहेंगे। आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज नए सम्बन्ध की शुरुआत ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़ें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यापार में थोड़ा उथल-पुथल रहेगा। सीने में विकार हो सकता है। क्या न करें-आज के दिन मानसिक चंचलता ना करें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपके लिए चिन्ताकारी सृष्टी का सृजन हो सकता है। आपके व्यापार एवं स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन भाग्य पर भरोसा ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन आय में आशातीत वृद्घि मिल सकती है। आपको प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। क्या न करें-आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks