शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल : आज के दिन जन्मे लोग बहुत भाग्यवान होते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके काम तेजी से बनते हैं। आपके साथ बदलाव जल्दी-जल्दी होते हैं। अगले साल आपकी जनवरी, फरवरी और मार्च की स्थिति अच्छी रहेगी।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज का दिन लिखने पढऩे के कार्य से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम से दूरी रहेगा। क्या न करें- आज के दिन सरकारी तंत्र से ना उलझें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपको राज सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज के दिन गृह कलह की शुरुआत ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन व्यवसाय या नौकरी चाकरी में आप तरक्की करेंगे। आपके पैतृक सम्पत्ती में इजाफा होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम में निकटता आएगी। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज के दिन अपनी जुबान अनियंत्रित ना होने दें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। आपके व्यापार एवं स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़ें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रहेगा। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार ठीक रहेगा। आपके प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। क्या न करें- आज भाग्य पर भरोसा ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks