शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। विदेश में रह रहे लोग की लाइफ में स्थायित्व आएगा। मानसिक तनाव बहुत ज्यादा रहेगा। घर-परिवार में कई तरह की समस्याएं उठ खड़ी होंगी। ऋण के लेने-देने का दबाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र सम्बन्धी विशिष्ट उपलब्धि मिल सकती है। अपने साथी के व्यवहार से अंचभित हो सकते हैं। आर्थिक भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : आपकी प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप आपको अपने कार्यों के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज व कैरियर को महत्व देंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। पति-पत्नी आपसी विवादों की चर्चा अन्य लोगों के सामने बिल्कुल न करें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : इस राशि के लोगों को परिवार और रोजमर्रा के कामों को लेकर फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। पैसों से संबंधित किए गए बड़े व्यवहार की जानकारी परिवार के लोगों को देनी होगी। परिवार के लोगों से प्राप्त हो रहे सहयोग के कारण आपका विश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। आज किसी को उधार न दें, वापसी की उम्मीद कम है। किसी पुराने परिचित या रिश्तेदार की मदद से बात आगे बढ़ा सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी पर आप भारी पड़ेंगे। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। कागजी करवाई के मामले में प्रतिकूलता रह सकती है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से कुछ शिकायतें रह सकती हैं। किसी साहित्यिक समारोह में पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। गाय को गुड़-रोटी दें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : किसी पेपर्स पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच पड़ताल अवश्य कर लें। आत्मविश्वास बना रहेगा। हनुमान जी की कृपा से आपको अचानक से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। भाइयों के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने अटके कामों में गति आ सकती है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा के दौर में बिजनेस में चौकन्ना रहना जरूरी है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks