शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
यदि आज है आपका बर्थडे: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होंगी। इनके शत्रु भी होते हैं। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इन महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज अपने मान-सम्मान से समझौता ना करें।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपका पूजा पाठ में मन लगेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय असावधानी ना बरतें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन जीवन साथी के स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज का दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। क्या न करें- आज विपरीत लिंगी सम्बन्धों में कलह ना करें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपको आपके बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज संतान की सेहत को अनदेखा ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके प्रेम की स्थिति अच्छी है, लेकिन कलह हो सकता है। आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। आपके प्रेम की स्थिति अच्छी है। क्या न करें- आज नाक-कान-गले की परेशानी को अनदेखा ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks