शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल : आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। वह हर काम सोच समझकर करते हैं, उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। व्यवसाय एवं बच्चों का साथ मिलेगा। आप सितारों की तरह चमकेंगे साथ ही आप जो चाहेंगे वो आपको मिलेगा। क्या न करें-आज वाहन चलाते समय कोई जोखिम ना लें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आप अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपकी नौकरी व व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी। भाइयों और मित्रों का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज व्यवसायिक शुरुआत ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। क्या न करें- आज के दिन ननिहाल पक्ष से कलह ना करें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन मानसिक दबाव बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन संतान एवं प्रेम को लेकर मन परेशान रहेगा। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपके सीने में विकार हो सकता है। आपका रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। क्या न करें- मां के स्वास्थ्य को लेकर कोई अनदेखी ना करें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपकी व्यवसायिक स्थिति ठीक रहेगी। आपका किया गया प्रयास सफलता दिलाएगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम में कलह सम्भव है। क्या न करें-आज भाई के स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks