शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
यदि आज है आपका बर्थडे: आज के दिन जन्मे लोगों में किसी भी तरह का कोई अंर्तद्वंद नहीं होता। ऐसे लोग सरकारी तंत्र पर ज्यादा होते हैं। इन लोगों में निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपके लिए शुभकारी माह होंगे।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपकी आय की स्थिति ठीक रहेगी। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आपका अपने पिता से मन मुटाव हो सकता है। संतान से दूरी रहेगी। क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना उलझें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन यात्रा से आपको कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपको प्रेम का साथ मिलेगा। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज अपने मान-सम्मान से समझौता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम एवं संतान से दूरी हो सकती है। आपकी व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार जैसे चल रहा है चलने दीजिए। क्या न करें- आज व्यापार में नई शुरुआत ना करें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपके स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन कोई नई खरीदारी ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। आपका व्यापार ठीक रहेगा। संतान की सेहत को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। क्या न करें- आज मानसिक दबाव में कोई निर्णय ना लें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks