शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
यदि आज है आपका बर्थडे: आज के दिन जन्मे लोगों में किसी भी तरह का कोई अंर्तद्वंद नहीं होता। ऐसे लोग सरकारी तंत्र पर ज्यादा होते हैं। इन लोगों में निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपके लिए शुभकारी माह होंगे।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घरेलू सुख बाधित हो सकता है। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज कलह की शुरुआत ना करें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। आपको अपनों का साथ मिलेगा। आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता आसानी से हो जाएगी। क्या न करें-आज अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके व्यापार एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपको प्रेम का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें- आज जुआ सट्टा-लॉटरी में पैसे ना लगाएं।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें-आज अत्यधिक सोच का शिकार ना बनें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आप नेत्र पीड़ा व सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं। आपको कोई अज्ञात भय परेशान कर सकता है। आपको प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपकी आय के नवीन श्रोत बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आपके प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks