शिमलाः पंजाब विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी अब हिमाचल का रुख कर रही है। इस बीच पार्टी की ओर से प्रदेश में सदस्यता अभियान भी खूब जोरो शोरों से चलाया गया है। इस बीच कई कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के आप में शामिल होने का सिलसिला भी शुरु हो गया है।
वहीं, आगामी 6 अप्रैल को आप के संस्थापक तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के नवनिर्मित मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी में रोड शो करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में आप पार्टी के कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रोड शो के दौरान सीएम केजरीवाल प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे कर सकते हैं।
बीजेपी को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा!
इसके अलावा सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आप कार्यकर्ताओं के रोड शो के दौरान भाजपा के एक विधायक तथा एक पूर्व सांसद के आप में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। परंतु मंडी में आप की रैली के दौरान इस तरह का बड़ा झटका भाजपा को लग सकता है।
उधर, हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर के साथ कुल 23 कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह आप की सदस्यता ग्रहण की है। इस बीच आप के नेता दूसरे दलों में जोड़ तोड़ कर अपने दल में शामिल करने का सिलसिला शुरु हो गया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks