शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का आखिरी एवं पांचवां बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 11:02 बजे बजट पढ़ना शुरू किया। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना बजट भाषण सुनने विधानसभा सदन पहुंची हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी वीवीआईपी गैलरी में मौजूद हैं।
विधायक विकास निधि बढ़ाई
विधायक प्राथमिकता योजना के तहत 150 करोड़ का प्रविधान किया है। यह सीमा बढ़ाई गई है। विधायक क्षेत्र विकास निधि 1 करोड़ 80 लाख से 2 करोड़ की गई। विधायक ऐच्छिक निधि 1000000 रुपये से मिलकर 1200000 रुपये करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब मैं सत्ता में आया था तब विधायक प्रतिनिधि 500000 थी।
तीन LPG सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त
मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना जारी रहेगी। उज्जवला योजना जारी रहेगी, एक वर्ष में तीन मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को नए कनेक्शन पर मिलेंगे तीन मुफ्त सिलेंडर।
- चार नई अनाज मंडियां खोली जाएंगी।
- कृषि क्षेत्र में एक साल में 583 करोड़ खर्च किए जाएंगे-सीएम
- कोटगढ़ और इसके आस पास के इलाकों में सत्यानंद सटोक्स ट्रेल बनाया जाएगा, 198 करोड़ सिंचाई पर खर्च किए जाएंगे। बागवानी के क्षेत्र में एक वर्ष में 540 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
- बागवानी के क्षेत्र में एक वर्ष में 540 करोड़ खर्च किए जाएंगे, 5 कऊ सेंचुरी और पहाड़ी गाय के लिए एक फार्म की स्थापना की जाएगी।
- कृषि-बागवानी के लिए 1123 करोड़ का बजट, 5 कऊ सेंचुरी और पहाड़ी गाय के लिए एक फार्म की स्थापना की जाएगी।
- दूध खरीद में 2 रू प्रति लीटर की बढ़ौतरी।
- पशुपालन के लिए 469 करोड़ का बजट।
- किसानों को मक्की और गेहूं के गुणवत्ता बीज के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान।
- गोवंश संरक्षण के लिए नया कानून बनाने का विचार और मौजूदा कानून को सख्त होगा।
- गाय को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई।गोसदन में प्रत्येक गाय के लिए 500 से बढ़ाकर आर्थिक मदद 700 रुपये की।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks