हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला अंतर्गत बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर गए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कई विकास कार्य योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया। साथ ही यहां उसने कांग्रेस को भी जमकर निशाने पर लिया।
करोड़ों की योजना का उद्घाटन:
बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़सर में 263 करोड़ के 12 उद्घाटन और 9 शिलान्यास किए। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी साथ रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। कांग्रेस का हाल हम दो, हमारे दो जैसा हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को महज 2 सीटें मिली हैं। 97 फीसदी सीटों पर जमानत जब्त हुई है।
खुलेगा बुलेट प्रूफ जैकेट फैक्टरी: अनुराग
साथ ही उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में देश की सेवा करने वाले सैनिकों को भी सम्मान बढ़ा है। पहले 1962, 1965, 1971 में युद्ध हुए तब सैनिकों का पार्थिव शरीर नहीं संदूक आता था। अब हवाई मार्ग से पार्थिव शरीर आता है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में बुलेट प्रूफ जैकेट बनाने की फैक्टरी खोली जाएगी। इस पहल से भारत की सैन्य ताकत ही नहीं बढ़ेगी, इससे भारत और हिमाचल प्रदेश भी आर्थिक रूप से भी मजबूत होगा।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks