शिमलाः हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में अपनी सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने पांव पसारने में जुट गई है।
वहीं, हिमाचल में पार्टी का कोई बड़ा चेहरा ना होने और चुनाव में कम समय होने के चलते 'आप' द्वारा अन्य पार्टियों में सेंधमारी की जा रही है।
कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी:
आम आदमी पार्टी द्वारा की जा रही इस सेंधमारी का सबसे अधिक दुष्प्रभाव सत्ता वापसी की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस पार्टी को हो रहा है। वहीं, कांग्रेस के नेताओं को तोड़कर अपने पाले में लाने वाली आम आदमी पार्टी कहीं ना कहीं मिली कांग्रेस बनती हुई दिखाई दे रही है।
युवा कांग्रेस और पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों को अपने पाले में खींचने के बाद आज एक बार फिर 'आप' द्वारा एक बार फिर से कांग्रेस को नया झटका दिया गया है।
आज दिल्ली विधानसभा में की पार्टी ज्वाइंन:
मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव करुण शर्मा ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित विधानसभा में आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। बता दें कि करुण शर्मा कांगड़ा जिले स्थित पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के जानेमाने चेहरे हैं।
यहां तक की वह ग्राम पंचायत सिद्धपुर सरकारी से प्रधान भी रह चुके हैं। खास बात तो ये है कि वह 1995 से 2021 तक लगातार प्रधान के पद पर रहे हैं।
वहीं, 2008 में करुण शर्मा ब्लाक कांग्रेस कमेटी पालमपुर के मनोनीत अध्यक्ष बने थे। इसके उपरांत उन्होंने 2014 में संगठनात्मक जिला पालमपुर का पहली बार जिलाध्यक्ष का पद संभाला।
कई नेता हुए आप में शामिल:
बता दें कि इससे पहले युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनीष ठाकुर सहित कुल 25 कार्यकर्ता भी आप में शामिल हो चुके हैं।
इसके अलावा नालागढ़ विधानसभा से मौजूदा जिला परिषद सरबजीत कौर, गगरेट विधानसभा से मौजूदा जिला परिषद रजनी चौधरी, दून विधानसभा से डाक्टर अंशु शर्मा व दून विधानसभा के गांव मलकुमाजरा से पूर्व ऊप प्रधान गुरदयाल सिंह और डॉक्टर अरुण कुमार ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइंन कर ली है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks