शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए यह साल मौकों से भरा रहने वाला है। दरअसल, सूबे में मौजूद बेरोजगारी की समस्या के बीच प्रदेश की जयराम सरकार इस चुनावी साल में हजारों की संख्या में बड़ी भर्ती करने के मूड में है।
आज हुई कैबिनेट की बैठक में 8000 से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ़ करने के बाद अब खबर है कि प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग में जल्द जेओए लाइब्रेरियन के 700 पदों पर भर्ती करने की तैयारी में है।
भर्ती के लिए आरएंडपी नियम बनाए जा रहे
विधायक नरेंद्र ठाकुर के सवाल पर जवाब देते मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि इस भर्ती के लिए आरएंडपी नियम बनाए जा रहे हैं। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। लाइब्रेरियन के 122 पद स्वीकृत हैं। इनमें 59 रिक्त हैं। इन रिक्तियों को भरने के लिए वित्त व शिक्षा विभाग के बीच चर्चा जारी है।
वहीं, इससे पहले विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीते करीब 20 वर्षों से लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। पात्र लोग ओवरएज हो गए हैं। उधर शिक्षा मंत्री द्वारा जवाब दिए जाने के बाद इस बात की उम्मीद है कि चुनावी साल में प्रदेश सरकार भारतियों की रफ़्तार बढाने के मूड में है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks