कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीते एक महिने से लापता एक विवाहित महिला को ढूंढ निकाला है। महिला की बरामदगी घर से करीब 1200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के प्रयागरात स्थित एक आश्रम से की गई है। वहीं, पुलिस ने सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मानसिक रूप से बीमार थी
महिला की पहचान परमजीत पत्नी विनय कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक तौर पर बीमार थी और उसका मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में उपचार चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक बीते माह यानी 11 फरवरी को महिला घर से अचनाक कहीं चली गई। इस बीच काफी ढूंढने के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं लगा तो इस पर परिजनों ने पुलिस थाना गगल में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
फोन ट्रेस कर महिला को ढूंढा
मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। इस बीच पुलिस ने महिला के फोन की लोकेशन को ट्रेस कर पहले तो जगह का पता लगाया। इसके उपरांत 22 मार्च को एक पुलिस टीम का गठन कर लखनऊ के लिए रवाना किया। इस दौरान 27 मार्च को महिला को बरामद कर वहां से वापस लाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
सत्संग सुनने गई थी महिला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस दौरान बीते माह उसकी मुलाकात टांडा अस्पताल में एक युवती से हुई जो लखनऊ के आश्रम में ट्रेनिंग करती थी। इस दौरान युवती ने उसे प्रयागराज आश्रम के बारे में बताया जहां पर मानसिक रोग सत्संग सुनने से दूर हो जाते हैं।
परिजनों ने किया पुलिस का धन्यवाद
इस पर महिला 10 फरवरी को घर से प्रयागराज चली गई। वहीं, पुलिस द्वारा महिला को आश्रम से बरामद किया गया है। उधर, महिला के परिजनों ने महिला की बरामदगी पर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का धन्यवाद किया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks