शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले अगले जनमंच की डेट सामने आ गई है। जयराम सरकार के इस 25वें जनमंच कार्यक्रम का आयोजन आगामी तीन अप्रैल को किया जाएगा।
सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी मंत्रियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। बता दें कि इससे पहले हिमाचल में 21 जनवरी, 2022 को जनमंच हुआ था। जिला किन्नौर और लाहुल-स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में लोगों की समस्याएं सुनी गई थीं।
आप नीचे दी गई लिस्ट में बिन्दुवार जान सकते हैं कि किस जिले में जन समस्या सुनने का जिम्मा किसे सौंपा गया है।
- विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार जिला हमीरपुर के सुजानपुर,
- विस उपाध्यक्ष हंसराज लाहुल-स्पीति जिले के काजा,
- जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह शिमला,
- शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बिलासपुर,
- सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ऊना,
- तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा जिला कुल्लू के भोरंज,
- पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर जिला कांगड़ा के इंदौरा,
- परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह जिला मंडी के जोगिंद्रनगर,
- स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल जिला चंबा के डल्हौजी,
- ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जिला किन्नौर के कल्पा,
- वन मंत्री राकेश पठानिया जिला सोलन के अर्की,
- खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग जिला सिरमौर के नाहन,
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks