शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने आज अपने कार्यकाल का पांचवां और अंतिम बजट पेश किया। इस दौरान सीएम जयराम ने सूबे के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए उन्हें लुभाने की खातिर कई महतवपूर्ण ऐलान किए।
वहीं, अब खबर है कि आज बता पेश होने के बाद अब कल यानी 5 मार्च को एक बार फिर कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाना तय हुआ है। बता दें कि इससे पहले बीते कल भी कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया था। कैबिनेट की इस बैठक में हिमाचल बजट को पारित किया गया था जोकि आज विधानसभा में पेश किया गया है।
यह कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में होगी। बैठक विधानसभा सत्र के बाद होगी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks