ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अवैध पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपित को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम ने आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जल्द ही आरोपित को हिमाचल लाया जाएगा।
पंजाब निवासी है आरोपित
आरोपित की पहचान रोहित सूरी निवासी नंगल, पंजाब के तौर पर हुई है। आरोपित की गिरफ्तारी की जानकारी सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में दी। बता दें कि इस ब्लास्ट कांड के बाद से ही आरोपित मोहित सूरी फरार हो गया था।
जिसे तलाशने के लिए पुलिस की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी कड़ी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस कर रही साथी की तलाश
इससे पहले पुलिस ने लेबर के ठेकेदार गुलफाम मुहम्मद को उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ से गिरफ्तार किया था। वहीं, अब पुलिस की विशेष टीम आरोपित रोहित सूरी के साथी निखिल सोनी को तलाशने में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः पुलिस को देख घबराया व्यक्ति, जांच में बरामद हुई चरस की बड़ी खेप
11 लोगों की जा चुकी है जान
बता दें कि फरवरी माह में ऊना स्थित अवैध फैक्टरी में ब्लास्ट होने के चलते छः महिलाएं की मौके पर ही झुलसने के कारण मौत हो गई थी। जबकि, 20 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। इनमें से ज्यादा गंभीर मरीजों को उपचार हेतु पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, अब तक इस ब्लास्ट कांड में 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks