शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है। आप हर काम सोच-समझकर करते हैं। इस साल दिसंबर आपके लिए भाग्योदय वाला माह होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपका मन डरा रहेगा। आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम में दूरी हो सकती है। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज संतान के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपकी मानसिक परेशान बनी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज किसी से झगड़े की शुरुआत ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। आपका मन परेशान रहेगा। क्या न करें- आज गलत मार्ग से धन ना कमाएं।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपके लिए यात्रा का योग बनेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपको प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज अपने क्रोध को अनियंत्रित ना होने दें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन यात्रा से आपको कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक रहेगी। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज अपने मान-सम्मान से समझौता ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपको चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks