शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग भाग्यवान होते हैं। उनको अपनी मेहनत के साथ ही साथ अपने भाग्य का भी साथ मिलता है। करियर के क्षेत्र में आपके काम तेजी से बनते हैं। आपके साथ बदलाव जल्दी-जल्दी होते हैं।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज मां के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपको चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें-आज भावनाओं में बहकर निर्णय ना लें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज संतान से दूरी को हल्के में ना लें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज का दिन विद्याार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम में कलह हो सकता है। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज किसी से भी कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज मानसिक दबाव में आकर निर्णय ना लें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks