शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : भौतिक सुख सम्पदा में वृद्वि होगी, धन का आवक बढ़ेगा, स्वास्थ प्रभावित रहेगा, प्रेम एवं संतान मध्यम रहेगा। आज किसी तरह का निवेश ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : स्वास्थ ठीक रहेगा परन्तु नसों एवं त्वचा सम्बन्धी परेशानी हो सकती है, प्रेम में कलह सम्भव है, व्यापार ठीक है। आज मानसिक चंचलता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा, शारीरिक स्थिति मध्यम है, आय में आशातीत सफलता मिलेगी। आज व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, व्यवसायिक सफलता मिलेगी, प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक नही रहेगी। आज क्रोध को अनियंत्रित ना होने दें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे, सरकारी तंत्र का साथ होगा, मानसिक परेशानी बढ़ी रहेगा, अज्ञात भय सतायेगा। आज नयी खरीदारी ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आय में आशातीत सफलता मिलेगी, रूका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन श्रोत बनेंगे। आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks