शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोगों में किसी भी तरह का कोई अंर्तद्वंद नहीं होता है। ऐसे लोग सरकारी तंत्र पर ज्यादा होते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का माह आपके लिए शुभकारी होंगे।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आप अपने संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। आपका मन परेशान रहेगा। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें-आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके लिए व्यापार में कुछ नए अवसर बनेंगे। क्या न करें- आज प्रेम में दूरी को अनदेख ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम में कलह सम्भव है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपका किया हुआ पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्या न करें-आज किसी से कलह की शुरूआत ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपको रोजी रोजगार में शुभ अवसर मिलने की उम्मीद है। आपको अपनों का साथ मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज मुख रोग को अनदेखा ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks