शिमलाः हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव से पहले देश के चार राज्यों में बहुमत से जीत दर्ज करने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहली बार हिमाचल पहुंचे हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत सूबे के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया.
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक बार फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभः गर्मी से राहत मिलने की जगी आस
नड्डा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सबसे पहले बीजेपी का रोड शो निकला और इसके बाद आयोजित की गए विशाल रैली में पार्टी की तरफ से प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तो चार राज्यों में चौका लगा है आने वाले समय में छक्का भी लगेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गबन: सैकड़ों बोरी सीमेंट खा गई देश की सबसे युवा सरपंच! 'आप' देना चाहती है टिकट
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि साढे़ चार सालों में जयराम सरकार ने जो काम किए हैं उन्हें जनता के बीच ले जाना है। हिमाचल सरकार ने बहुत बेहतरीन काम किया है इसका परिणाण नवबंर में सामने आएगा। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने एक वाक्या पेश करते हुए कहा कि किस तरह से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रात को 11:45 बजे भी पार्टी के काम के लिए तैयार रहता है।
11.40 बजे फोन पर मांगा मिलने का समय
उन्होंने बताया कि देर रात करीब 11:40 पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को फोन किया गया और उनसे मिलने का समय मांगा , इस पर उन्हें तत्काल समय दे दिया। इसी मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी के हिमाचल अध्यक्ष से लेकर इनके कई नेताओं को पार्टी की ज्वाइनिंग करवाई गई। यह भाजपा में ही संभव है कि उनके कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिन और रात काम करता है। \
प्रदेश छोटा है पर दायित्व बड़ा
अनुराग ने कहा धूप बहुत है, लेकिन अभी सात महीने खूब तपना है। तभी नवंबर में इस तप का परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश छोटा है, लेकिन दायित्व बड़ा है। छोटे से राज्य का शख्स दुनिया के सबसे बड़े दल का मुखिया है। ऐसे में जेपी नड्डा के राज्य में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाना प्रदेश के संगठन व सबका कर्तव्य है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks