शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक एक बड़ा ही चकित करने वाला मामला रिपोर्ट किया गया है। दरअसल, राजधानी शिमला के तहत आते महिला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक 14 वर्षीय किशोरी के घरवालों द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः 37 लोगों की जान बचाने वाले स्वर्गीय चालक की पत्नी को HRTC में मिली नौकरी
इतना ही अब पीड़िता गर्भवती भी हो गई है। वहीं, इस बात का पता तब चला जब बेटी के पेट दर्द होने पर उसके माता-पिता उसे दिखाने अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर्स द्वारा जांच करने के बाद उन्हें पूरा सच बताया गया।
यूपी निवासी है किशोरी
इस संबंध में पीड़िता के माता-पिता ने शहर के महिला पुलिस थाना में आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता प्रवासी है और वह यहां अपने माता पिता के साथ रहती है।
यह भी पढ़ें: नड्डा ने हिमाचल आगमन से पहले छटका दिया AAP का मिडिल स्टंप: प्रदेशाध्यक्ष सहित 3 नेता BJP के हुए
इस दौरान बीते जनवरी माह में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अपने घर गई हुई थी। उस दौरान वहां एक युवक ने किशोरी संग जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। वहीं, अब बेटी के पेट दर्द उठने के कारण दुष्कर्म की बात सामने आई है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस में दी शिकायत में पिता ने बताया कि शुक्रवार को पेट दर्द होने की शिकायत पर वह अपनी बेटी को चेकअप के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में CBI का एक्शन: 200 करोड़ी घोटाले में 7 अरेस्ट, अफसरों में मचा हड़कंप
उधर, मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहला पुलिस मामले की संगीनता से जांच करने में जुटी हुई है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks