शिमला। हिमाचल प्रदेश में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ी फेरबदल की गई है। कांग्रेस आलाकमान ने सूबे के लिए नई कान्ग्रे कमेटी का गठन किया है। इसके तहत मंडी सांसद व पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया है।
इसके अलावा हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। वहीं, मुकेश अग्निहोत्री पहले की तरह अब भी नेता प्रतिपक्ष के पद पर आसीन रहेंगे। इसके अलावा पार्टी आलाकमान ने राज्य के लिए प्रचार, घोषणापत्र, समन्वय और प्रदेश चुनाव समिति जैसी कई अन्य चुनाव समितियों की भी घोषणा की है।
किसको क्या जिम्मेदारी मिली
प्रतिभा सिंह - पीसीसी चीफ
सुखविंदर सिंह सुक्खू - अध्यक्ष(चुनाव प्रचार कमेटी, सदस्य स्क्रीनिंग कमेटी)
मुकेश अग्निहोत्री - सीएलपी लीडर
हर्ष महाजन - कार्यकारी अध्यक्ष
राजिंदर राणा - कार्यकारी अध्यक्ष
विनय कुमार - कार्यकारी अध्यक्ष
पवन काजल - कार्यकारी अध्यक्ष
हर्षवर्धन चौहान- डिप्टी सीएलपी
जगत सिंह नेगी- मुख्य सचेतक
गंगूराम मुसाफिर- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
इंद्रदत्त लखनपाल-वरिष्ठ उपाध्यक्ष
सुंदर सिंह ठाकुर- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
रवि ठाकुर - वरिष्ठ उपाध्यक्ष
सुरेश कुमार- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
राजेश शर्मा- कोषाध्यक्ष
इनको उपाध्यक्ष बनाया
संजय अवस्थी, नरेश चौहान, महेश्वर चौहान, हरीश जनारथा, सुरेंद्र चौहान और मोहिंद्र चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विप्लव ठाकुर को अनुशासन समिति का चेयरमैन व कुलदीप कुमार को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को प्रचार व प्रकाशन समिति का चेयरमैन व सोहन लाल ठाकुर को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। राजेश धर्माणी को अनुसंधान कमेटी का चेयरमैन व सुनील शर्मा बिट्टू को संयोजक बनाया गया है। मदन चौधरी को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
संचालन समिति में ये नेता शामिल
पूर्व सांसद आनंद शर्मा को संचालन समिति का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि आशा कुमारी को संयोजक बनाया गया है। समिति में धनीराम शांडिल, कुलदीप सिंह राठौर, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, चंद्र कुमार, सुरेश चंदेल, हर्षवर्धन चौहान को भी शामिल किया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks