चंबा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर कहीं से भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बीते दो दिन सूबे में एक के बाद एक बड़े हादसे पेश आ रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के चंबा जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां स्थित चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक से लैंडस्लाइड हो गया।
चालक और वाहन सवार हुआ घायल
इस दौरान वहां से गुजर रहा एक वाहन पहाड़ी से गिरते पत्थरों की चपेट में आकर रावी नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे, जो कि घायल हुए बताए जा रहे हैं। घायलों में एक की हालत ठीक है, जबकि वाहन चला रहा शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेट से है 22 साल की मानसिक तौर पर दिव्यांग युवती, आरोपी का पता नहीं..
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त पेश आया, जब वाहन धरवाला की तरफ से चंबा की तरफ आ रहा था। इस बीच जब वाहन मैहल पुल के पास भूस्खलन प्रभावित इलाके में पहुंचा, तभी अचानक से पहाड़ी से भर-भराकर पत्थर गिरने लग पड़े और वाहन उसकी चपेट में आने के बाद नीच लुढककर रावी नदी के किनारे जा गिरा।
पुलिस ने दर्ज किया घायलों का बयान
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने वाहन सवार घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज चंबा भिजवाया। वहीँ, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: फ्री बिजली-पानी समेत ये फैसले लेगी सरकार! नौकरी भी बंटेगी..
पुलिस द्वारा घायल हुए वाहन चालक संजीव कुमार और सवार विपिन कुमार का बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाइ गई। डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा द्वारा इस सड़क हादसे की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया की घायलों की हालत अभी खतरे के बाहर है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks