नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के दाहिने हाथ और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसिदिया ने हिमाचल प्रदेश सरकार में फेरबदल को लेकर बड़ा दावा किया है।
बदलेगा हिमाचल का मुख्यमंत्री:
बता दें कि मनीष सिसोदियो ने कहा है कि बीजेपी जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
साथ ही मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा चाहे जो भी परिवर्तन करने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ही सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, प्रदेश में पार्टी के संगठन और हारे हुए नेताओं के पार्टी ज्वाइन करने के मुद्दे पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
कांग्रेस के लिए दीमक बनी आप:
गौरतलब है कि पंजाब में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद से आम आदमी पार्टी का आत्मविश्वास चरम पर है। वहीं, कांग्रेस पार्टी गुटबाजी और चेहरे के समस्या से जूझ रही है। वहीं, कांग्रेस के संगठन को भी आम आदमी पार्टी ने काफी नुकसान पहुंचा दिया है।
अभी बीते कल ही पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंडी में रोड शो किया था। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। इस बीच चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आप अपने संगठन में भी बदलाव किया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks