नई दिल्ली: भारतीय सेना में जाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा अवसर हाथ लगा है। बता दें कि भारतीय सेना, बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) सेंटर रुड़की ने ग्रुप बी एंड सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, जिन उम्मीदवारों ने मुख्यालय, बंगाल इंजीनियर समूह और केंद्र के रक्षा नागरिक कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक रोजगार समाचार (12 मार्च) में प्रकाशित विज्ञापन संख्या 50/34 के लिए आवेदन किया था, उन्हें दोबारा इस भर्ती के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया गया है, जिसके लिए 30 अप्रैल 2022 तक उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जानें भर्ती संबंधित डिटेलः
आवेदन करने की अंतिम तारिखः 30 अप्रैल 2022
आयु सीमाः 18 से 25 वर्ष (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकार के मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी)
इन पदों पर होगी भर्तीः लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टोरकीपर, कुक, एमटीएस, लस्कर, वाशरमैन
पद का नाम | कुल रिक्तियों की संख्या | वर्टीकल रिजर्वेशन | ||||||||
|
| UR | OBC | SC | ST | EWS | PWD | ESM | ||
LDC | 4 | 04 | 01 | |||||||
स्टोर-कीपर 2 | 3 | 01 | 02 | 01 | ||||||
कुक | 19 | 10 | 05 | 01 | 01 | 02 | 01 | 03 | ||
MTS/वाचमैन | 05 | 03 | 01 | 01 | 01 | |||||
लस्कार | 02 | - | 02 | 01 | ||||||
वॉशरमैन | 03 | 03 | 01 |
शैक्षणिक योग्यताः
- कुक/एमटीएस/लस्कर/वॉशमैन- 10वीं पास
- एलडीसी/स्टोरकीपर- 12वीं पास
कैसे करें आवेदनः
इस भर्ती के लिए इच्चुक उम्मीदवारऑफलाइम माध्यम से कमांडेंट, बंगाल इंजीनियर ग्रुप और सेंटर, रुड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड- 247667 को 30 अप्रैल तक 14.00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
नोटः अधिक जानकारी के लिए इच्छुक पात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना चेक कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks