शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम साफ बने रहने के चलते तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बढ़ती गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। इस बीच राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोत्र सक्रिय हो सकता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गबन: सैकड़ों बोरी सीमेंट खा गई देश की सबसे युवा सरपंच! 'आप' देना चाहती है टिकट
आगामी 12 अप्रैल को प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना भी है। हालांकि, प्रदेश में 11 अप्रैल तक मौसम यूं ही साफ बना रहेगा।
यहां लू चलने की चेतावनी
विभाग की ओर से कांगड़ा, मंडी तथा कुल्लू जिले में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। उधर, बात करें राजधानी शिमला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की तो आज यहां आसमान में चटक धूप खिली हुई है।
यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा पहुंचे शिमला: CM ने किया स्वागत, खुली जीप में शुरू हुआ रोड शो- उमड़ा हुजूम
बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम साफ रहने के चलते प्रदेश के न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। इस सब के बीच सबसे ज्यादा तापमान (40.2 डिग्री) सूबे के ऊना जिले में दर्ज किया गया है। जो कि देश की राजधानी नई दिल्ली पुणे के मुकाबले अधिक है।
यहां जानें कहां रहा क्या तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 16.4 26.0
सुंदरनगर 13.1 35.4
भुंतर 10.8 33.7
कल्पा 6.8 23.0
धर्मशाला 21.2 34.0
ऊना 16.6 40.2
नाहन 21.1 35.3
केलंग 4.1 17.7
सोलन 13.4 33.5
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks