ऊनाः हिमाचल प्रदेश में महिलाओं संग घटित हो रही आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले के महिला पुलिस थाना के अंतर्गत आते लोअर अरनियाला गांव का है। जहां एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के सिए शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के आरोप जड़े हैं।
10 दिन बाद ही मांगने लगे गाड़ी
इस संबंध में विवाहिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस में दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 18 नवंबर 2021 में हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही महिला के ससुराल वाले उससे दहेज व गाड़ी लाने की मांग करने लगे।
पुलिस कर रही जांच
इस बीच उसके ससुराल वालों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। वहीं, अब महिला ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी प्रवीण धीमान ने की है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks