ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर रिपोर्ट हुई है। यहां स्थित औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में सरिया बनाने वाले वर्धमान इस्पात उद्योग में मॉल्टन आयरन (पिघला लोहा) के चपेट में आने से 7 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। बताया गया कि लोहा बॉयलर से उबालकर बाहर आया और काम कर मजदूरों पर गिर गया।
सभी की हालत है गंभीर
हादसे के बाद महिला समेत घायल हुए कुल 7 लोगों को इलाज के लिए पंजाब के लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। ये सभी गंभीर रूप से घायल हुए बताए गए हैं। वहीं, हादसे का पता चलने के बाद पुलिस ने घटना के संबंध में मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। घायल मजदूरों के बयान दर्ज करने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता लग पाएगा।
जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस ने मौके पर मौजूद उद्योग के अन्य कामगारों और उद्योग प्रबंधन से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया गया है। हादसे के बाद उद्योग परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks