सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के खिलाफ घटित हो रही आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां एक युवक ने 19 साल की लड़की से शादी करने की बात कह उसे बहलाया फिर उसकी आबरू के साथ खिलवाड़ किया।
युवती ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस सम्बन्ध धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की पढ़ाई व अन्य कारणों से अपने नाना-नानी के गांव क्यारदा में रहती है।
दोस्त के साथ रची शाजिश और लूटी इज्जत
यहीं पर रहने के दौरान मिश्रवाला निवासी हनीश से उसकी जान पहचान हुई और वह उसपर शादी करने को लेकर दबाव बनाने लगा। हनीश द्वारा ऐसा करने पर लड़की उसे मन कर देती थी। इसी बीच कुछ दिनों पहले वह अपने दोस्त साजिद को लेकर आया। इस दौरान साजिद ने उसे इस बात भरोसा दिलाया कि अब से हनीश उसे तंग नहीं करेगा।
इस भरोसे के बलपर आरोपी ने लड़की को साजिद के घर बातचीत करने के लिए बुलाया। ऐसे में जब लड़की घर पर पहुंची तो वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद साजिद ने अचानक से दरवाजा बंद कर दिया और आरोपी हनीश ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला।
दोबारा नशा देकर कई बार किया रेप
वहीं, रेप के बाद लड़की वापस अपने घर लौट आई। इसके बाद भी आरोपी यहीं नहीं रुका और पीड़िता के घर के आसपास मंडराता रहा। इस बीच शिकायत दिए जाने से करीब 8-9 दिन पहले आरोपी ने एक बार फिर लड़की को पकड़ा और जबरन उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया।
इसके बाद वह उसे लेकर पांवटा साहिब गया और उसे नशा देकर कई बार उसकी आबरू लूटी। पीड़िता की मानें तो रेप करने के बाद हनीश उसे उसी हालात में छोड़कर चला गया। ऐसे में घर लौटी पीड़िता ने पूरी वारदात के बारे में अपने पिता को जानकारी दी। वहीं, आरोपी ने पुलिस में मामला दर्ज न करवाने की धमकी ये कहते हुए दी कि वो शादी कर लेगा।
इसके बाद पीड़िता के परिवार द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। डीएसपी वीर बहादुर ने वारदात की पुष्टि की है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks