बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश में एक महिला की डंगे से गिरकर मौत होने की खबर सामने आई है। घटना प्रदेश के बिलासपुर जिले के तहत आते घुमारवीं पुलिस थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बीमार पति का हालचाल जान कर घर वापस लौट रही थी।
बीमार पति का हाल जानकर लौट रही थी महिला
महिला का नाम निर्मला देवी पत्नी राजकुमार है जो कि ननावां गांव की निवासी बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला का पति डैहर अस्पताल में उपचाराधीन है। इसी वजह से वह अपने बीमार पति का हाल जानने के लिए अस्पताल गई हुई थी। इस बीच जब वह वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में अचानक से उसका पैर फिसला और वह डंगे से नीचे जा गिरी।
सिर पर पहुंची गहरी चोट
गिरने की वजह से महिला को सिर पर गहरी चोटें पहुंची, जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच महिला को उपचार हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही जांच
उधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जारही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks