शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज से प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
11 जिलों में अलर्ट जारी
इसके अलावा विभाग ने आगामी 15 से 17 जून तक लाहुल-स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चलने तथा बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 21 जून तक प्रदेश में मानसून के पहुंचने के भी आसार हैं।
18 जून तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, मंगलवार सुबह से शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। आज भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।
16 और 17 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले में भारी बारिश की संभावना है। इससे पानी, बिजली व संचार सेवाएं बाधित हो सकती हैं। भारी बारिश से भूस्खलन की भी संभावना है।
15 से प्री मानसून की वर्षा
इससे पहले प्रदेश में प्री मानसून की वर्षा होगी। वहीं, अगर ऐसा होता है तो इससे प्रदेश के किसानों तथा गर्मी का दंश झेल रही जनता को काफी राहत मिलेगी। बात करें आज की तो राजधानी शिमला समेत आसपास के इलाकों में धूप खिलने के साथ-साथ हवाएं चल रही हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks