शिमलाः आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है। आपको बता दें कि जून माह में कुल 12 दिनों तक बैंकों में ताला लगा रहेगा। ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है कि यह छुट्टियां कब-कब पड़ने वाली हैं, ताकि ना आपका समय बर्बाद हो और ना ही आपका काम रूके।
यदि आपको बैंक संबंधित कोई जरूरी काम है तो आपके लिए यह जानकारी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस महीने साप्ताहिक छुट्टियों रविवार तथा दूसरे व चौथे शनिवार सहित कुल 12 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
यहां जानें कब रहेंगे बैंक बंद
2 जून 2022 - महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस - हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना में रहेगा बैंक हॉलिडे
3 जून 2022 - श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहादत दिवस - (केवल पंजाब में बैंक हॉलिडे रहेगा)
5 जून 2022 : रविवार
11 जून 2022 : दूसरा शनिवार
12 जून 2022 : रविवार
14 जून 2022 - पहिली राजा/संत गुरु कबीर की जयंती- ओडिशा,हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में रहेगा बैंक हॉलिडे
15 जून 2022 - राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन - ओडिशा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर में रहेगा बैंक हॉलिडे
19 जून 2022 : रविवार
22 जून 2022 - खारची पूजा- केवल त्रिपुरा में रहेगा बैंक हॉलिडे
25 जून 2022 : चौथा शनिवार
26 जून 2022 : रविवार
30 जून 2022 - रेमना नी- केवल मिजोरम में रहेगा बैंक हॉलिडे
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks