शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे की राजधानी शिमला से रिपोर्ट किया गया है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ एक शख्स ने बलात्कार करने का प्रयास किया।
यह घटना शहर के साथ लगते एक गांव में घटित हुई। बताया गया कि आरोपी लड़की के साथ जबरदस्ती करने में लगा हुआ था। इस बीच लड़की ने शोर मचा दिया। ऐसे में वहां आसपास घास काटने गई महिला ने लड़की का शोर सुना और मौके पर आ धमकी। ऐसे में जब आरोपित ने उक्त महिला को देखा तो वहां से भागने लगा।
इसी बीच वहां मौजूद और महिलाऐं भी मौके पर पहुंच गईं और आरोपित को धर दबोचा। इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलकर आरोपित को जमकर पीटा। आरोपित की पहचान दलीप गांव कायना के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने महिला के शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks